फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश से तंग युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना नगला क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने गृह कलह से तंग आकर विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। खाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव ठार पोहप सिंह निवासी सतीश कुमार (35) पुत्र राजेंद्र सिंह ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। युवक की हालत खराब होते ही परिजनो में हड़कंप मच गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए । जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नगला खंगर का कहना है कि युवक के परिजनों ने प्रार्थना पत्र दिया। उसके आधार पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फ़िरोज़ाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया है। इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद कोई कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें