दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
किशनी। एक गांव निवासी एक महिला के साथ घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला रविवार की रात घर पर अकेली थी। तभी घर में घुसे आरोपी मुनीष यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। महिला जब देर रात थाने में शिकायत करने के बाद घर वापस लौटी। तो आरोपी दोबारा घर में घुस आया और महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। विरोध करने पति के साथ गालीगलौज करते हुए हाथापाई की थी। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी मुनीष यादव को गांव कुम्हौल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद जेल भेजा गया। संवाद