फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल की मासूम के साथ हुआ था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 मार्च की सुबह एक नौ वर्षीय बालिका का शव प्राथमिक विद्यालय के पीछे पड़ा मिला था। उसकी दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। बच्ची की मेडिकल जांच में अब दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बुधवार को सीओ ने जिला अस्पताल में चिकित्सकों से बातचीत की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नौ वर्षीय पुत्री 10 मार्च की शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। अगले दिन सुबह उसका शव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला था। बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने आरोपी मनोज निवासी गांव मुगरिया के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। हाल ही में बच्ची की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। बुधवार को सीओ सिटी, प्रभारी निरीक्षक के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। आरोपी की जांच के संबंध में प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

बच्ची की मेडिकल जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी का टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
अभय नरायण राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें