आग लगाने के बाद एंबुलेंस में दंपती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली सुरीर में दंपती के आत्मदाह का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब किसी अज्ञात ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करके दंपती को ईसाई धर्म का बताते हुए आरएसएस के द्वारा मारना बताया है।
सुरीर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने इसे देखा।
28 अगस्त को दबंगों से परेशान होकर जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती ने सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे दंपती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हालांकि पुलिस पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।