फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 42 बंदियों ने रखे हैं रोजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जेल में बंद सात महिलाओं सहित 42 बंदियों ने रोजे रखे हैं। इबादत करकेे मुस्लिम बंदी अपने गुनाहों की माफी मांग रहे हैं। जेल प्रशासन ने रोजा रखने वाले मुस्लिम बंदियों के लिए जेल नियमों के तहत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन

जेल में इस समय 94 मुस्लिम बंदी हैं, जिनमें 87 पुरुष और सात महिला बंदी हैं। रमजान माह में मुस्लिम बंदियों ने रोजा रखने की जेल प्रशासन से अनुमति मांगी थी। प्रशासन ने उनके धर्म और जेल मैनुअल के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस समय जेल में सात महिला और 35 पुरुष बंदियों ने रोजे रखे हैं। सहरी और इफ्तार के समय जेल अधिकारी रोजेदारों को दी जाने वाली सुविधाओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं।
सहरी और इफ्तार की व्यवस्था कराई
जेल में 94 मुस्लिम बंदी हैं, सात महिलाओं सहित 42 मुस्लिम बंदियों ने रमजान माह में रोजे रखे हैं। रोजेदारों के लिए सहरी और इफ्तार की व्यवस्था जेल मैनुअल के अनुसार कराई गई है। व्यवस्थाओं का रोजाना जेल अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीओम शर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें