फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामसागर शर्मा होंगे मैनपुरी मंडल के नए डाक अधीक्षक

Sun, 24 Mar 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

डाकघर में हुए गबन के मामले के बीच दूसरी बार डाक विभाग ने डाक अधीक्षक मैनपुरी मंडल की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। यहां तैनात डाक अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी का स्थानांतरण कर दिया गया है। अब मथुरा में वरिष्ठ डाक अधीक्षक के पद पर तैनात रामसागर शर्मा को डाक अधीक्षक मैनपुरी मंडल की कमान सौंपी गई है। नए डाक अधीक्षक के आने से एक बार फिर गबन के मामले की जांच में ब्रेक लगना तय है। क्योंकि कहीं न कहीं उन्हें भी पूरे मामले को समझने के लिए समय लगेगा। आदेश में स्पष्ट है कि डाक अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के अनुरोध पर उनका स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें