आगरा में कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने के लिए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष पद पर रामनाथ सिकरवार के नाम की घोषणा हुई है। वह पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव 2024 के कांग्रेस के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को आगरा का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ ही वर्तमान में महानगर अध्यक्ष अमित सिंह को फिर से महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगरा में जिला अध्यक्ष की कमान पूर्व फौजी और कांग्रेस नेता रामनाथ सिकरवार को सौंपी है। रामनाथ सिकरवार 2022 के विधानसभा चुनाव में खेरागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी थे।
उनके चुनाव के समय प्रियंका गांधी प्रचार करने आई थीं। रैली में भीड़ को देखकर वह गदगद हुई थीं, लेकिन रामनाथ सिकरवार को जीत हासिल नहीं हुई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी फतेहपुर सीकरी से उन्हें कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया, इस चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आगरा में महानगर अध्यक्ष की कमान एक बार फिर से अमित सिंह दिवाकर के हाथ में दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह महानगर अध्यक्ष बने थे।