फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मथुरा में रामलीला के कलाकारों को खोज रहा अयोध्या शोध संस्थान, मिलेगा देश-विदेश में कला दिखाने का अवसर    

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

इन कलाकारों की योग्यता के अनुसार इन्हें देश-विदेश में होने वाले कार्यक्रमों में अपनी कला दिखाने का अवसर दिया जाएगा। इससे कला प्रदर्शन के साथ कलाकारों को रोजगार देने की भी योजना है।
 
विज्ञापन
मथुरा की रामलीला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या शोध-संस्थान को रामलीला के कलाकारों की तलाश है। इसके लिए अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक ने जिलाधिकारी मथुरा से मदद मांगी है। कहा है कि रामलीला आयोजन के कलाकारों को ढूंढने में मदद करें।

विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला के प्रदर्शन का बड़ा स्थान है। यहां से राम लीला का प्रदर्शन करने के लिए दर्जनों टोलियां देश भर में जाती हैं। कई बार इन टोलियों ने विदेशी धरती पर भी भगवान श्रीराम की लीला का गुणगान किया है। इन दिनों रामायण कल्चरल मैपिंग योजना के तहत रामलीला के कलाकारों की खोज की जा रही है। यह खोज अयोध्या शोध-संस्थान प्रदेश भर के 75 जिलों में कर रहा है। योजना के मुताबिक इसमें चयनित राम लीला के इन कलाकारों की एक बुकलेट तैयार कराई जाएगी। 

इन कलाकारों की योग्यता के अनुसार इन्हें देश-विदेश में होने वाले कार्यक्रमों में अपनी कला दिखाने का अवसर दिया जाएगा। इससे कला प्रदर्शन के साथ कलाकारों को रोजगार देने की भी योजना है। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी ने डीएम को जारी किए गए पत्र में कहा है कि कलाकारों की खोज का यह अभियान प्रदेश के अन्य जिलों के साथ मथुरा में शुरू किया गया है। इसके लिए डॉ. खेमचंद यदुवंशी को अधिकृत किया है। 

दुबई तक प्रदर्शन कर चुकी हैं मथुरा की टोली

रामलीला के आयोजन से मथुरा-वृंदावन की करीब 80 मंडलियां जुड़ी हुई हैं। प्रत्येक टोली में 35 से 40 कलाकार भगवान श्रीराम की लीला में भूमिका अदा करते हैं। मथुरा की ये मंडली देश भर में भगवान श्रीराम की लीला का आयोजन करने जाती हैं। इसमें मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, गाजियाबाद आदि शहर रहते हैं। मथुरा श्रीरामलीला सभा से जुडे़ अनिल स्वामी बताते हैं कि गुरु पूर्णिमा से मथुरा में राम लीला आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कलाकारों का चयन भी इसी दौरान होता है। इसके बाद रामलीला का प्रदर्शन सितंबर माह में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें