फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन से पूर्व एसडीएम ने नहीं दी रामलीला की अनुमति

विज्ञापन
टूंडला के रामलीला मैदान में जहां शनिवार को भूमिपूजन होना था - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रामलीला महोत्सव को लेकर शनिवार को भूमि-पूजन से पूर्व ही उपजिलाधिकारी द्वारा रामलीला कमेटी को नोटिस थमाते हुए रामलीला मंचन की अनुमति नहीं दी है। इससे रामलीला कमेटी सहित भक्तों में रोष है। इस संबंध में कमेटी आला अधिकारियों से संपर्क कर अनुमति दिए जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रामलीला महोत्सव के कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार शाम रामलीला मैदान पर भूमि-पूजन के साथ रामलीला के मंचन का शुभारंभ होना था। इससे पूर्व ही एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कमेटी को नोटिस थमाते हुए रामलीला के मंचन पर रोक लगा दी है। कमेटी के अध्यक्ष सुशील पौनियां व महामंत्री दुष्यंत सिंह जादौन ने कहा कि रामलीला मंचन के लिए एसडीएम को 10 दिन पूर्व ही अनुमति दिए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दे दिया गया था जिसमें साफ किया गया था कि कमेटी द्वारा कोविड-19 के समस्त नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। बावजूद इसके शनिवार को भूमि पूजन के समय से पूर्व उन्हें नोटिस थमा दिया गया है।
कमेटी के ऑडिटर राममोहन श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षों से चली आ रही रामलीला के न होने से जनमानस की भावना को ठेस पहुंचेगी। संयोजक जयजीव पाराशर और द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री को फैक्स व ट्विटर पर मैसेज भेजकर पूरे मामले से अवगत करा दिया गया। जिलाधिकारी से सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, फिरोजाबाद विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा की वार्ता हुई, जिसमें डीएम ने आदेश देखने के बाद ही अनुमति की बात कही है।
विज्ञापन

शासन से शुक्रवार शाम को ही आदेश आया है जिसमें रामलीला, दुर्गा महोत्सव आदि धार्मिक आयोजनों की अनुमति स्थानीय स्तर से नहीं दी जाएगी। अनुमति जिलाधिकारी स्तर से ही प्रदान की जाएगी। इसके अनुपालन में रामलीला कमेटी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

राजेश कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी, टूंडला
फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें