फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे रामदुलारे आजा मेरे गम के सहारे आजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10, 23 व 24
विज्ञापन

-----------------
मेरे रामदुलारे आजा, मेरे गम के सहारे आजा...
दशरथ ने त्यागे प्राण तो भावुक हुए दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतगंज/भोगांव । गांव में चल रहे रामलीला कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार रात श्री राम वनवास लीला का मंचन हुआ। कार्यक्रम में दशरथ के स्वरूप ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस बीच पंडाल मेरे रामदुलारे आजा, मेरे गम के सहारे आजा...भजन से गूंज उठा।
कलाकारों ने सुमंत का विलाप करते हुए अयोध्या वापस आना तथा राम के विरह में तड़पते हुए राजा दशरथ ने अपने कर्मों को याद करते हुए श्रवण कुमार नाटक लीला का सजीव मंचन किया। इस अवसर पर अनिल दीक्षित, गौरव मिश्रा, अंकित दीक्षित, अवनीश अग्निहोत्री, रौमी पांडेय, शिबम दुबे, प्रद्युमन कुमार, राजीव कुमार, अजय तिवारी, भोले मिश्रा, जगमोहन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। वहीं, भोगांव में रामलीला मैदान में शनिवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। राम के स्वरूप ने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। आग लगते ही आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन हुआ। उपस्थित लोगों ने जमकर श्रीराम के नारे लगाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पीसी आर्य, क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन, प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, गिरजां शंकर वर्मा, नृपेंद्र शर्मा, अजय सैनी, बाबूराम पाल, अप्पू अंसारी, मुकेश अग्निहेात्री, अमित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
भरत-मिलाप का हुआ मंचन
कुरावली। क्षेत्र के गांव अशोकपुर सोनई में चल रही रामलीला के दौरान चित्रकूट में भरत-मिलाप लीला का मंचन किया गया। मंचन कार्यक्रम के दौरान सुभाष प्रताप सिंह चौहान, राजकुमार सिंह चौहान, देवलाल शर्मा, सह निदेशक मनोज सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह भदौरिया, श्याम मोहन पाठक, महीपाल सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
रठेरा में रामलीला का हुआ शुभारंभ
दन्नाहार। गांव रठेरा में रात्रि रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेंद्र यादव ने भगवान भोलेनाथ की आरती उताकर कर किया। प्रथम दिन नारद मोह, शिव विवाह की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें