गांव ललूपुर में रामलीला का मंचन करते स्वरूप
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गांव ललूपुर में चल रहे रामलीला समारोह में धनुष यज्ञ लीला का आयोजन हुआ। शिव धनुष टूटते ही पंडाल सियाराम के जयकारों से गूंज गया। धनुष यज्ञ लीला में रातभर श्रद्धालू पंडाल में ही डटे रहे।
रविवार रात रामलीला का शुभारंभ डॉ. आक्रोश दीक्षित ने भगवान श्रीराम की आरती उतार कर किया। इसके बाद कलाकारों ने रावण वाणासुर संवाद, जनक का विलाप, लक्ष्मण जी का क्रोध और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया।
भगवान श्रीराम के स्वरूप ने जैसे ही शिव धनुष तोड़ा तो पूरा पांडाल सियाराम के जयकारों से गूंज गया। सीता जी ने प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाई, इसके बाद क्रोधित परशुराम का समारोह स्थल पर आना और लक्ष्मण से हुआ विवाद का मंचन दर्शकों को काफी पसंद आया।
इस मौके पर प्रेमचंद मिश्रा, अनिल दीक्षित, देवेंद्र मिश्रा, सुनील दीक्षित, गौरव मिश्रा, सुनील कुमार, अनोखेलाल, रवि अग्निहोत्री, ब्रजेश कुमार, उमेश माथुर, संजू माथुर आदि लोग मौजूद रहे।