सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा पर सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र है। हर आदमी को चुनाव लड़ने का अधिकार है।
रामगोपाल यादव शनिवार को शिकोहाबाद में आए हुए थे। यहां उन्होंने कहा कि कई आयोजनों में भाग लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में शिवपाल के फ़िरोज़ाबाद से चुनाव लड़ने पर रामगोपाल ने प्रतिक्रिया दी।
प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि लोकतंत्र में हर आदमी को अपना चुनाव लड़ने का हक होता है। इसमें हम क्या प्रतिक्रिया दें। चाचा भतीजे आमने-सामने होंगे या नहीं यह उनसे (शिवपाल) जाकर पूछो।
सपा महासचिव ने कहा कि अक्षय तो पहले से सांसद हैं। यहां फिर से चुनाव लड़ेंगे। अब सामने कौन चुनाव लड़ता है कौन नहीं। इसमें हम क्या कह सकते हैं।जो चाहे लड़े आकर इसमें हमें कोई एतराज नहीं।
वहीं कोलकाता की रैली को लेकर आजम खां के दिए गए बयान पर रामगोपाल ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'आजम साहब के किसी बयान पर मैं कमेंट करना नहीं चाहता हूं।'