फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे ने न्यायालय में किया सरेंडर, जानिए क्या है मामला

Tue, 29 Nov 2022 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव के विरुद्ध अवैध शराब का एक मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस लगातार बिल्लू की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। वह करहल थाने से गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। न्यायालय से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

अवैध शराब का दर्ज हुआ था मामला

थाना करहल क्षेत्र निवासी पूर्व एमएलसी अरविंद यादव के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव के विरुद्ध अवैध शराब का एक मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस लगातार बिल्लू की तलाश कर रही थी। एसपी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे थे। पुलिस का दबाव बढ़ता देख, मंगलवार को बिल्लू ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार, बोले- जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी, वह पेंडुलम सिखा रहे...
विज्ञापन

 

बिल्लू की पत्नी हैं अभी ब्लॉक प्रमुख

बता दें कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के भांजे हैं वहीं वर्तमान में बिल्लू की पत्नी ब्लॉक प्रमुख हैं। सरेंडर के बाद थाना पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें