फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: मजदूर की लाश थाने लेकर पहुंचे परिजन, हत्या का लगाया आरोप

Tue, 29 Nov 2022 03:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मजदूर का शव थाने लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में पेड़ काटने गए मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथी मजदूर उसका शव गांव लेकर पहुंचा। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की। इस पर मंगलवार को शव लेकर थाना जगदीशपुरा पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की मांग की। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

ये है मामला 

गांव कराहरी, थाना सुरीर, मथुरा निवासी 36 वर्षीय नीरज माली का काम करते थे। सिकंदरा के नगला चुचाना में किराए पर रहते थे। उनके चचेरे भाई गजेंद्र ने पुलिस को बताया कि नीरज सोमवार को अवधपुरी एक पेड़ की छटाई करने गए थे। नीरज पेड़ से गिर गया। उसे एसएन इमरजेंसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह शव को लेकर गांव चला गया। परिवार में कोहराम मच गया। 

हत्या की आशंका

आशंका जताई कि नीरज की हत्या कर दी गई है। शव को गाड़ी में रख कर मंगलवार सुबह जहां पेड़ काटा गया था वहां पहुंचे। घटना की जानकारी ली। इसके बाद थाना जगदीशपुरा पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन तहरीर देने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें