फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार से रामदेव की मांग, लोकसभा चुनाव से पूर्व गाय को घोषित करें राष्ट्रमाता

Wed, 24 Oct 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मंच पर साधु-संतों के साथ बैठे रामदेव
विज्ञापन
मथुरा के महावन में नित्य आरती के शुभारंभ समारोह में पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करे और गंगा-यमुना को राष्ट्रीय धरोहर। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों की तिथि घोषित होने से पहले प्रधानमंत्री को यह एलान कर देना चाहिए। 
विज्ञापन

    
बुधवार को महावन में ब्रह्मांड घाट के पास स्वर्गाश्रम में उदासीन कार्ष्णि आश्रम ट्रस्ट रमणरेती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रामदेव ने कहा कि गो हत्या से मुक्ति मिलनी चाहिए। गाय की सेवा होनी चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दे। 

गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलना ही चाहिए। उनकी इस बात का मंचासीन सभी संतों ने दाहिना हाथ उठाकर समर्थन किया। इसके बाद बाबा रामदेव ने मां यमुना को चुनरी उड़ाई और आरती की। कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने कहा कि संत भूखा तो रह सकता है, पर चुप नहीं रह सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये संत रहे मौजूद

यमुना की आरती रामदेव और संत समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडेलश्वर अवधेषानंद गिरि, भागवताचार्य रमेश भाई ओझा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास, महामंडलेश्वर चिदानंद, चिन्मयानंद महाराज आदि ने अपनी रसमयी वाणी से श्रोताओं को उपदेश दिए। 

कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, विधायक कारिन्दा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिकरवार, नयति की चेयरपर्सन नीरा राडिया आदि मौजूद रहे।  

नावों में नृत्य कर रहीं थी विदेशी युवतियां 

आरती के दौरान नावों में आकर्षक परिवेश में सजीं विदेशी युवतियों का नृत्य सभी के आकर्षण का केन्द्र रहे। सभी को अलग-अलग नाम दिए गए थे, किसी के गले में गंगा तो किसी के गले में यमुना का पटुका था। यमुना की गोद में राधा-कृष्ण के स्वरूपों को निहारने के लिए भी भक्त उनकी ओर टकटकी लगाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें