फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान : पहले जुमा पर मस्जिदों में पहुंचे रोजेदार

Fri, 15 Mar 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रमजान माह में पहला जुमा पर रोजा रखने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों में बेहद उत्साह रहा। पहला जुमा पर होने के कारण शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ जामा मस्जिद में दिखी।
विज्ञापन

रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोग एक महीने तक रोजा रखते हैं। 12 मार्च से शुरू हुए रोजे 10 अप्रैल को समाप्त होंगे। रमजान माह का पहला जुमा होने के कारण मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में युवा, पुरुष और रोजेदार पहुंचे। घरों में रोजे रखकर महिलाओं और युवतियों ने इबादत की।

पहले जुमा पर मस्जिदों में तवारीह हुई। अल्लाह की इबादत करके गुनाहों की माफी मांगी गई। खानकाह ए महबूबिया के सज्जादानशीन हाशिम जमाल ने बताया कि रमजान माह में गरीबों और जरूरत मंदों के लिए जकात और खैरात घरों में निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें