फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली पर रोडवेज शुरू करेगा स्पेशल बस सेवा

Fri, 15 Mar 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। होली पर रोडवेज होली स्पेशल बस सेवा शुरू करेगा। मैनपुरी डिपो की 16 बसों का होली स्पेशल बस के रूप में संचालन होगा। प्रमुख सचिव परिवहन के आदेश के बाद डिपो में कवायद शुरू की गई है। साथ ही संचालन वाले मार्ग तय किए गए हैं।
विज्ञापन

सवारियों की संख्या के आधार पर होली स्पेशल बस चलाने का निर्णय लिया गया है। मैनपुरी डिपो की 72 बसों के बेड़े में से 16 बसें होली स्पेशल बस केे रूप में संचालित होंगी। 12 बसें दिल्ली मार्ग पर, दो बसें आगरा मार्ग पर, दो बसें लखनऊ मार्ग पर संचालित की जाएंगी। इन बसों का संचालन 21 मार्च के बाद शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें