फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनकपुरी में आज आएंगे राम, अधूरे पड़े विकास के काम

विज्ञापन
जनकपुरी में अधूरे पड़े काम
विज्ञापन
आगरा। सिया को ब्याहने के लिए भगवान राम बुधवार को जनकपुरी आएंगे। मुख्य मार्ग को छोड़कर आसपास की सड़कों और गलियों में विकास के कार्य अब तक अधूरे हैं। भगवान राम और सीता के विवाह को देखने के लिए लोग जिन सड़कों से आएंगे, वे भी पूरी नहीं हैं। नालों को ढकने का काम भी पूरा नहीं हुआ है। साइड पटरियों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाना भी बाकी है।
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल ने बताया कि बाबरपुर रोड पर टंकी के पास का हिस्सा कच्चा छोड़ दिया गया है जो सिकंदरा क्षेत्र से बाबरपुर रोड को जोड़ता है। केवल 100 मीटर सड़क का हिस्सा बनाया जाना था। कमेटी ने इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव भी दिया था।
सिकंदरा क्षेत्र के हजारों लोग इस रास्ते से आएंगे। इसके बनने से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाती। इसी तरह जनक महल के पास के हिस्से में ही नाले पर प्री-कास्ट स्लैब रखवाए गए हैं बाकी का हिस्सा छूटा हुआ है।
विज्ञापन

हाईवे पर पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल से सटी सड़क गिट्टियां डालकर छोड़ दी गई है। लोदीकालीन मस्जिद की ओर से दोनों ओर सीसी सड़क बनाई जा चुकी है लेकिन यह हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर के मुताबिक यह 80 फीट रोड है जिसके लिए अतिक्रमण हटाया जाना है। इस कार्य पर विवाद के कारण निर्माण रुका हुआ है।
पूर्व पार्षद मुकेश यादव ने दक्षिणांचल कार्यालय रोड की साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम केवल एक चौथाई ही हो पाया है। मेट्रो पावर स्टेशन तक ही टाइल्स लगाए गए हैं, जबकि हाईवे से मोड़ तक का एक ओर का हिस्सा शुरू ही नहीं किया गया।

-
- जनकपुरी के 95 फीसदी काम नगर निगम करा चुका है। इंटरलॉकिंग टाइल्स के कुछ काम रह गए हैं जिन्हें दिन-रात लगकर कराया जा रहा है। पूर्व में बारिश के कारण काम प्रभावित रहा था। सड़कों का काम केवल वहीं बाकी हैं जहां कोई विवाद या आपत्ति है। - अरविंद श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, नगर निगम
-

भीमनगरी के काम अब तक नहीं हुए पूरे
जनकपुरी की ही तरह भीमनगरी में कई ऐसे काम हैं जो अब तक पूरे नहीं हो पाए। 15 से 17 अप्रैल तक ग्यासपुरा शाहगंज में आयोजित भीमनगरी में 44 विकास कार्य स्वीकृत किए गए थे लेकिन इनमें से केवल 21 ही पूरे हो सके। 23 काम अधूरे पड़े हैं। भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि सबमर्सिबल पंप, आंबेडकर बगीची, सीसी सड़कें, नालियों के काम अधूरे ही छोड़ दिए गए। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि भीमनगरी कमेटी के सदस्यों ने इसकी शिकायत की है। टेंडर ब्योरे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-

जनकपुरी में अधूरे पड़े काम

जनकपुरी में अधूरे पड़े काम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें