फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में होगा दीपोत्सव, भगवा रंग में सजेगा मैनपुरी

विज्ञापन
कुसमरा में रामचरित मानस का पाठ पढ़ते रामभक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
फोटो-32, 33
विज्ञापन

घरों में होगा दीपोत्सव, भगवा रंग में सजेगा मैनपुरी
जगह-जगह हुई अखंड रामायण पाठ की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बने यह लालसा वर्षों से हर दिल में थी। बुधवार को अयोध्या में मंदिर निर्माण की नींव रखी जाएगी। इस आयोजन को हिंदूवादी संगठन यादगार बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। जिले को भगवा रंग की ध्वज पताकाओं से सजाया जा रहा है। जगह-जगह अखंड रामायण और सुंदरकांड का पाठ हो रहा है।
धर्म जागरण समन्वय के कार्यकर्ता सुबह से ही तैयारियों में जुटे नजर आए। जिला संयोजक सुभाष मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी चौराहों को हिंदू वादी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य भगवा ध्वज पताकाओं से सजाएंगे। सभी चौराहों पर हिंदू वादी संगठनों के सदस्य दीप प्रज्वलित करेंगे। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष उपेंद्र गौर ने कहा कि आयोजन ऐतिहासिक होगा। मंगलवार की रात तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामचरित मानस का पाठ हुआ शुरू
श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर जिलेभर में रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शहर के श्री एकरसानंद आश्रम के सत्संग भवन में मंगलवार को श्रीरामचरित मानक का पाठ शुरू हुआ, जो बुधवार को संपन्न होगा। इसके बाद यहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। रात में दीपोत्सव मनाया जाएगा। शहर के कचहरी रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में मंगलवार शाम सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कुसमरा के सदर बाजार तिराहे स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार से रामचरित मानस अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हो गई। कृपाशंकर पांडेय, नीरज दुबे, मनोज मिश्रा, राकेश तिवारी, सोनू दीक्षित आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही जिले के अन्य मंदिरों में भी आयोजन होंगे। आम लोगों से भी घरों में पांच जुलाई को दीपोत्सव मनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें