फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार: जयंत 

Sat, 04 Feb 2017 01:17 AM IST
हमारे बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार: जयंत 
विज्ञापन
हमारे बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार: जयंत  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने शुक्रवार को खंदौली में एत्मादपुर विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र धनगर के समर्थन में जनसभा के दौरान कहा कि प्रदेश में हमारे बिना किसी की भी सरकार नहीं बन सकती। हमारी सरकार आती है तो बेरोजगारों को नौकरी, हर सरकारी स्कूल को इंग्लिश मीडियम बनाएंगे, भूमि अधिग्रहण पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने नोटबंदी को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया। कहा कि तीन महीने के बाद भी किसान बैंक के बाहर लाइन में खड़ा है। आलू और टमाटर सड़ रहा है। मंडियों में कोई खरीदार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के तो घर में ही झगड़ा चल रहा है। वह किसानों का क्या भला करेंगे। अखिलेश सरकार पर तंज कसा कि कुछ काम करा देने से वादे पूरे नहीं हो जाते। उन्होंने रविवार को पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने बात कही। निरंजन सिंह धनगर, लोकेंद्र शर्मा, सुधीर दुबे, उमेश वर्मा, कप्तान सिंह चाहर, चौधरी गोपीचेद्र, जयपाल सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, चौधरी विजेेद्र सिंह, यशपाल सिंह, राहुल जूूूरैल, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

20 मिनट तक नहीं उड़ सका हैलीकाप्टर
खंदौली। जनसभा के बाद जयंत चौधरी बल्देव जाने के लिए अपने हैलीकाप्टर में बैठ गए। लेकिन उड़ान भरने के लिए पायलट को सिग्नल नहीं मिले। इस पर वे हैलीकाप्टर से बाहर आ गए और लोगों के साथ बातचीत करने लगे। लगभग 20 मिनट बाद वह दोबारा हैलीकाप्टर में बैठे। फिर भी वह काफी देर तक नहीं उड़ सका। सिग्नल मिलने के बाद ही उड़ान भरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें