फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी 2021: रक्षाबंधन पर नहीं होगी परेशानी, हर रूट पर मिलेगी बस, बढ़ेंगे फेरे

Fri, 20 Aug 2021 01:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

रक्षाबंधन के दिन बहिनों सहित यात्रियों को सहूलियत देने के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के लिए मार्ग चिन्हित किए गए हैं। मैनपुरी से फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, एटा, इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली मार्ग पर एटा होकर पांच अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगीं।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज ने पहल की है। भाई के घर जाने वाली बहनों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। रक्षाबंधन के दिन सुबह से रात तक विभागीय अधिकारी बसों के संचालन पर निगाह रखेंगे।

विज्ञापन

रक्षाबंधन पर यात्रियों को परेशानी से बचाने और बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज ने योजना बना ली है। इस दिन महिलाओं की अधिक संख्या को देखते हुए रोडवेज ने प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सुबह से रात तक बसों का संचालन सही तरीके से हो और यात्रियों को भटकना नहीं पड़े इसके लिए विभागीय अधिकारी बसों के संचालन व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री पहले ही रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दे चुके हैं।
इन मार्गों पर बढ़ाए जाएंगे फेरे
रक्षाबंधन के दिन बहनों सहित यात्रियों को सहूलियत देने के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के लिए मार्ग चिन्हित किए गए हैं। मैनपुरी से फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, एटा, इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली मार्ग पर एटा होकर पांच अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगीं।
विज्ञापन

76 बसों का है बेड़ा
मैनपुरी डिपो में 76 बसों का बेड़ा है। 72 रोडवेज की तथा दो बस अनुबंधित है। दो एसी बसें एटा होकर दिल्ली के लिए सुबह और रात को संचालित होती हैं। बेवर डिपो में 60 बसें हैं। इनमें से 54 रोडवेज की तथा छह अनुबंधित बसें संचालित हैं। बेवर डिपो से भी आगरा, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 

रक्षाबंधन पर प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। महिलाओं को पूरे दिन निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। बसों के संचालन का विभागीय अधिकारी पूरे दिन निरीक्षण करेंगे। - दीपक चौधरी, आरएम इटावा

#हिंदीहैंहम: मथुरा की बहू डॉ. अचला नागर ने हिंदी को दिया नया मुकाम, लिखी निकाह, बागवान जैसी फिल्मों की पटकथा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें