फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राखी सावंत ने आगरा महापौर पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महापौर हेमलता दिवाकर के प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का नाम गलत उच्चारित करने पर अभिनेत्री राखी सावंत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महापौर पर तंज कसते हुए सवाल किया है कि आशा भोसले इतना बड़ा नाम हैं, उन्हें कौन नहीं जानता। चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें ऐसी राजनीति में न घसीटा जाए। बता दें, यह विवाद 12 अप्रैल, 2026 को आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। महापौर हेमलता दिवाकर ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनका नाम गलत उच्चारित किया था। संबोधन का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महापौर ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात कही थी। हालांकि इसके बाद भी उन्हें व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा। अब राखी सावंत के मुंबई में प्रतिक्रिया देने के बाद वीडियो फिर सुर्खियों में छा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें