फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधनः बंदियों को राखी बांधने के लिए बहनों को पार करने होंगे 'तीन बैरियर'

Thu, 15 Aug 2019 04:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कारागार में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों ने तीन बैरियर पार करने हैं। हालांकि उनके लिए पीने के लिए ठंठा पानी, शर्बत की भी व्यवस्था की गई है। रक्षाबंधन के लिए जेल प्रशासन ने तैयारियां की हैं।
विज्ञापन


बहनों को सुबह साढ़े आठ बजे के बाद जिला कारागार में प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले जेल प्रशासन ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ अन्य कार्यक्रम करेगा। इसके बाद बहनों का जेल में प्रवेश दिया जाएगा।

पहले बैरियर पर बहनों को पर्ची बनवानी होगी। दूसरे बैरियर पर मोहर लगाई जाएगी। तीसरे बैरियर पर उन्हें चेकिंग कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा और शाम चार बजे तक ही उन्हें प्रवेश मिल सकेगा। जेल में व बाहर अस्थाई शौचालय की भी व्यवस्था गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इतना फोर्स रहेगा तैनात
20 महिला कांस्टेबल, दो महिला उपनिरीक्षक, 20 होमगार्ड, नारखी थाने के फोर्स के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ ही जेल का फोर्स भी तैनात रहेगा। 

जेल में बंदियों की संख्या - 1600 
महिला बंदियों की संख्या -  75

एमए खान, जेल अधीक्षक का कहना है कि रक्षाबंधन के लिए तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया है। एक समिति ने बहनों के लिए शर्बत और ठंठे पानी की व्यवस्था की है। बहनों का प्रवेश शाम चार बजे तक होगा। उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए खुद व्यवस्था की देखभाल की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें