फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बाढ़ त्रासदी: जिस मार्ग से गुजरे, वहां कुछ ही देर बाद हुई तबाही; बाल-बाल बचे भाकियू प्रतिनिधि

Sat, 29 Aug 2026 08:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत प्रतिनिधिमंडल फंस गया था। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बाढ़ प्रभावित मार्ग से एक दिन पहले गुजर चुके थे, जिससे कुछ घंटे की देरी होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत प्रतिनिधिमंडल के साथ नेपाल में आई भीषण बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्र में फंस गए थे। उनके साथ भारतीय किसान यूनियन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह सहित 12 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद हैं।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया ने शुक्रवार को चौधरी राकेश टिकैत से बात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल फिलहाल काठमांडू में सुरक्षित है और शनिवार शाम की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को जिस क्षेत्र में भीषण बाढ़ की त्रासदी हुई, प्रतिनिधिमंडल उससे एक दिन पूर्व 25 अगस्त को उसी मार्ग से होकर निकला था। बाढ़ में कई पुल बह गए और रास्ते पूरी तरह तबाह हो गए। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिनिधिमंडल को उस स्थान से निकलने में कुछ घंटे की भी देरी हो जाती तो गंभीर अनहोनी हो सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें