फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद के दो नातियों सहित नौ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
18एमएनपी-41-औंछा में हटवाया गया अवैध कब्जा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर में मंगलवार को अनुसूचित जाति के व्यक्ति के भूखंड पर रसूखदार कब्जा करने पहुंच गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। डीएम से शिकायत के बाद औंछा पुलिस ने कब्जा हटवाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा से राज्यसभा सांसद के दो नातियों सहित नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव अचलपुर निवासी अनुसूचित जाति के कलक्टर सिंह को गांव में एक भूखंड का पट्टा मिला है। आरोप है कि मंगलवार सुबह गोपालपुर निवासी राज्यसभा सांसद के नाती सुधाकर और ब्रजेश गांव के ही धनपाल, प्रदीप उर्फ कालिया, रजनेश, वीरेंद्र उर्फ बंटी, गांव एका फिरोजाबाद निवासी भूरे, शैलेंद्र निवासी नगला भाट औंछा, भोले निवासी अचलपुर औंछा उस भूखंड पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि जब कलक्टर सिंह ने विरोध किया तो उन्होंने उसे गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी।
मौके पर जमा ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को दी। डीएम ने एसपी से औंछा पुलिस को राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने कब्जा हटवा दिया। कलक्टर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने, परिवार को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे लिए यह विषय काफी दुखद है। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है पर किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
हरनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें