फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए दिए 20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए राज्यसभा सांसद ने 20 लाख रुपये की धनराशि दी है। उन्होंने इस धनराशि का उपयोग जिला अस्पताल मैनपुरी या स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। जिलाधिकारी एटा की ओर से मैनपुरी प्रशासन को ये धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है। इसी बीच राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी एक पत्र जारी कर 20 लाख रुपये की धनराशि सांसद निधि से जारी की है। उन्होंने इस धनराशि से जिला अस्पताल मैनपुरी या स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की बात कही है।
जिला अस्पताल में पहले से ही ऑक्सीजन प्लांट प्रस्तावित है, ऐसे में प्रशासन कुरावली में इस धनराशि से कुछ व्यवस्था कर सकता है। जिलाधिकारी एटा द्वारा राज्यसभा सांसद द्वारा जारी की गई धनराशि जिला प्रशासन मैनपुरी को स्थानांतरित कर दी गई है। सांसद हरनाथ सिंह यादव ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध रहे, इसीलिए उन्होंने ये धनराशि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें