फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा की नहीं हुई साफ सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। सरकार के हेड से टेल तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के वादों पर अमल नहीं हो रहा है। समान से निकल रहे गांगसी रजबाह की सिल्ट सफाई में मनमानी कर खानापूरी कर दी गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

गांगसी से निकलकर समान होते हुए रजबाह निकलता है। इस रजबहा से सैकड़ों गांवों के किसान सिंचाई के लिए पानी लेते हैं। साथ ही इससे कई माइनर भी निकलते हैं। एक सप्ताह पहले बड़ापार के पास ठेकेदार ने रजबाह में सिल्ट सफाई की। ठेकेदार ने सिर्फ झाड़ियां साफ कर खानापूरी कर ली। किसानों की मांग को ठेकेदार ने अनसुना कर दिया। किसानों का कहना है रजबाह के एक तरफ डामर की सड़क है तो दूसरी ओर कच्ची पटरी है।
रजबाह में पानी आने पर खंदी कट जाती है। धान की फसल में भी खंदी कटने से काफी नुकसान हुआ था। खंदी होने पर कच्ची पटरी की तरफ के गांव बड़ापार, चितायन, नगला बनखंडी, कमलपुर, दौलतपुर, चितायन, कटरा के किसानों को नुकसान होता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को रजबाह के पास प्रदर्शन करके डीएम से रजबाह की सही ढंग से सिल्ट सफाई की मांग की है। इस मौके पर सूरज सिंह, ऊधल सिंह, अमर सिंह, दयानंद शाक्य, रामानंद कठेरिया, पवन कुमार, ध्यान सिंह, सुलखान सिंह, दलवीर, सुखवीर, जयपाल सिंह, शिवपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें