फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने ताजनगरी को भी खूब हंसाया, हुनर हाट में जीता था लोगों का दिल

Wed, 21 Sep 2022 12:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ताजनगरी में आखिरी बार 28 मई 2022 को आए थे। उन्होंने शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट में अपने अंदाज में लोगों को गुदगुदाया।
विज्ञापन
हुनर हाट में आए थे राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने खास अंदाज से लोगों को हंसाने वाले मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। वह बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे। बुधवार की सुबह उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव ताजनगरी में कई बार आए और यहां के लोगों को खूब हंसाया। बुधवार की सुबह उनके निधन की खबर मिलते ही आगरा में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


राजू श्रीवास्तव ताजनगरी में आखिरी बार 28 मई 2022 को आए थे। उन्होंने शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट में अपने अंदाज में लोगों को गुदगुदाया। अपने चिर परिचित अंदाज में बॉलीवुड फिल्मों के तमाम गीतों पर चुटकी ली। इसके साथ ही उन्होंने जेल में बंद आसाराम बापू पर भी तंज कसा। उन्होंने अपनी कॉमेडी से महफिल लूट ली थी।

इससे पूर्व फरवरी 2016 में कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने ताज महोत्सव में कॉमेडी का तड़का लगाया था। ताज महोत्सव में राजू श्रीवास्तव ने देशी अंदाज के साथ राजनीति पर व्यंग्य किए। राजनेताओं की मिमिक्री कर सबको गुदगुदाया था। शहर के लोगों का कहना है कि सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव लोगों को रुलाकर चले गए। लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें