फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में राजस्थान पुलिस को जाना पड़ा थाने, जानिये आखिर क्या है पूरा मामला

Fri, 25 Oct 2019 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन में बैठे राजस्थान पुलिस सिपाही व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान से एक वारंटी अपराधी का पीछ कर रही पुलिस को उस समय लेने के देने पड़ गए जब पुलिस टीम एक स्कूल में घुस गई और वारंटी की पिटाई कर दी। स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने जब रोक टोक की तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और टीम को थाने में राजीनाम करना पड़ा।
विज्ञापन


बताया गया है कि राजस्थान के एक मुकदमा में वारंटी चल रहे मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव बरेण्डा निवासी लखना गुर्जर को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने मनसुखपुरा पुलिस को बिना सूचना दिए गुरुवार वारंटी का पीछा किया।

जिस पर वारंटी पुलिस से बचाव करते हुए क्षेत्र के मेदीपुरा गांव स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में घुस गया। राजस्थान राजाखेड़ा पुलिस ने वारंटी को स्कूल से दबोच कर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


स्कूली बच्चे दहशत में आ गए जिसके कारण स्कूल स्टाफ ने वारंटी को बचाने के साथ बीच बचाव किया जिस पर पुलिस ने स्कूल स्टाफ के साथ भी जमकर मारपीट की।
 
विज्ञापन

हंगामे के बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मनसुखपुरा पुलिस को दी, ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस सभी को थाने ले गई। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा काटा।

ग्रामीणों का हंगामा देख बैकफुट पर आई पुलिस ने, स्कूल संचालक और स्टाफ के साथ बच्चों से अभद्रता मारपीट पर माफी मांगी, तब ग्रामीण शांत हुए और मनसुखपुरा थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने राजस्थान पुलिस और स्कूल स्टाफ से राजीनामा कराया।

स्कूल संचालक शैलेंद्र तोमर का आरोप है की वारंटी को राजस्थान पुलिस सिविल ड्रेस में जमकर पीट रही थी जिससे बच्चों में दहशत फैल गई जिसका हम लोगों ने विरोध किया, साथ ही उक्त व्यक्ति को बचाया। जिस पर आक्रोशित पुलिसकर्मियों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें