गोवर्धन के जतीपुरा परिक्रमार्थी मार्ग में जापान वाली धर्मशाला के पास भंडारा और प्याऊ लगाने आए परिक्रमार्थी की पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सुरेंद्र (55) पुत्र मदन निवासी भदौली अलवर (राजस्थान) अन्य परिवारीजनों के साथ मुडिय़ा मेले में भंडारा और प्याऊ लगाकर परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए लगा हुआ था।
परिक्रमा देने के बाद मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे भंडारा शिविर में लगे जमीन पर रखे पंखे में अचानक करंट आ रहा था। पंखे के संपर्क में आने पर सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।