फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजकुमारी ने लगाई सबसे लंबी कूद, अवनी रहीं गोला फेंक में विजेता

Wed, 28 Feb 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राजकीय पॉलीटेक्निक सोरों और एमएमआईटी कॉलेज के खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिलाधिकारी सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर खेल प्रतियोगिता शुभारंभ किया।
विज्ञापन



सदर विधायक ने कहा कि खेलों में खिलाड़ी अपना करियर बना सकते हैं। खेलों को खेल भावना से खेलें। खेलों से मन और शरीर दोनों ही स्वस्थ्य रहते हैं। लंबी कूद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर राजकुमारी, द्वितीय स्थान पर गीता और तृतीय स्थान पर कीर्ति रहीं। वहीं 100 मीटर बालिका वर्ग वर्ग में प्रथम स्थान पर राजकुमारी, द्वितीय स्थान पर नेहा, तृतीय स्थान पर आरती रहीं। गोला फेंक में प्रथम स्थान अवनी ने, द्वितीय स्थान राजकुमारी ने, तृतीय स्थान अंजली ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


प्रधानाचार्य राजन सिंह ने कहा कि पॉलिटेक्निक के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान समाजसेवी बॉबी कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष सोरोंजी रामेश्वर महेरे, कपिल राव, सौरभ निमेश, क्रीड़ा अधिकारी मनोज कुमार, वृजभान मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें