फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर जलाने वाले किसान हितैषी नहीं हो सकते, तारघर मैदान पर रैली कर सांसद चाहर ने दिया कांग्रेस को जवाब

Wed, 07 Oct 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

भाजपा ने तारघर मैदान पर रैली कर ट्रैक्टरों का पूजन कार्यक्रम किया था। दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस ने कृषि विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर जलाया था। इसी के जवाब में भाजपा ने यह आयोजन किया। सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कृषि कानून किसान की तकदीर को बदलेंगे। 
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल आपकी रोजी रोटी यानी ट्रैक्टर को जलाए, वह आपका हितैषी नहीं हो सकता है। हम किसान हैं, हम हल, बैल और ट्रैक्टरों की पूजा करते हैं। जो लोग भोले भाले किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें डर है कि किसान की आय दोगुनी हो गई तो उनकी रोटियां कैसे सिकेंगी।
विज्ञापन


भाजपा ने तारघर मैदान पर रैली कर ट्रैक्टरों का पूजन कार्यक्रम किया था। दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस ने कृषि विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर जलाया था। इसी के जवाब में भाजपा ने यह आयोजन किया। सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कृषि कानून किसान की तकदीर को बदलेंगे।


विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, हेमलता दिवाकर, महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बबीता चौैहान, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, अशोक राणा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन संजय चौहान ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्टंट करते में पलटा ट्रैक्टर
रैली के दौरान किसान ट्रैक्टर को अगले दो पहियों पर खड़े करने का स्टंट कर रहा था। इस दौरान असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलट गया। लोगों ने किसी तरह संभाल लिया।


रैली दीवानी तिराहे तक जानी थी लेकिन ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण राजकुमार चाहर ने इसमें परिवर्तन कर दिया। भाजपाइयों ने चौधरी चरण सिंह और अवंतीबाई लोधी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर कार्यक्रम समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें