फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह के राजेश शर्मा बने म्यूजिक डायरेक्टर

Sat, 30 Jan 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीत की दुनिया में भी बाह क्षेत्र का नाम उदयपुर कला गांव के डॉ. राजेश शर्मा ने रोशन किया है। फिल्मों में गायकी के बाद अब वह म्यूजिक डायरेक्टर बन गये हैं। उनकी पहली म्यूजिक एलबम पिता शुक्रवार को मुंबई में रिलीज हुई। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

उदयपुर कला गांव के अतिबल बौहरे के पुत्र डॉ. राजेश शर्मा ने फिल्मों में गीत गाकर माया नगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाई थी। अब तक टी-सीरीज कंपनी के साथ जुडे़ रहे डॉ. राजेश शर्मा ने म्यूजिक डायरेक्टर बनकर नया मुकाम हासिल किया है। उनकी पहली म्यूजिक एलबम पिता रिलीज हो गई है। इसमें सुरेश वाडेकर, अनूप जलोटा, अनुराधा पौड़वाल, डॉ. संगीता, स्वाती के साथ उनकी खुद की आवाज सुनाई देगी। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि एलबम को उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है। लिरिक्स किरन मिश्रा ने लिखे है। रेड रिबन म्यूजिक कंपनी के अशोक शाह प्रोड्यूसर हैं। साहित्यकार डॉ. शिवशंकर कटारे, डॉ. बीपी मिश्र, सौदान सिंह भदौरिया, संतोष परिहार, आशीष मिश्रा, अनिल तौमर, अर्चना यादव, स्वेता , अन्नू पुरवंशी आदि ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें