फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल, टूंडला स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही

Mon, 16 Dec 2019 06:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पर सोमवार सुबह डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का इंजन तकनीकी खराबी आने से फेल हो गया। राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से रेलवे में हड़कंप मच गया। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन में मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया गया। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


कानपुर रेलखंड पर डिब्रूगढ़ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस सोमवार सुबह करीब नौ बजे फिरोजाबाद स्टेशन से निकलकर हिरनगांव स्टेशन के निकट पहुंची। तभी अचानक रेल इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। 

चालक ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को जानकारी देते हुए इंजन में आई खराबी को सही करने का प्रयास किया और किसी तरह धीमी गति से ट्रेन को टूंडला स्टेशन तक लेकर पहुंचा। टूंडला स्टेशन पहुंचने पर चालक ने इंजन को फेल घोषित कर दिया। इससे ट्रेन डेढ़ घंटे टूंडला रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया

राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की सूचना से रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर भेजे गए टेक्नीशियन ने इंजन को सही करने का प्रयास किया, लेकिन खराबी सही नहीं हो सकी। तब अधिकारियों ने ट्रेन में दूसरा इंजन लगाने के निर्देश दिए। 

सुबह 11:20 बजे एक मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, सियालदा राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस सहित आधा ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। 
 
टूंडला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि डिब्रूगढ़ राजधानी एक्प्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। ट्रेन में करीब डेढ़ घंटे बाद मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया गया है। इंजन में खराबी होने पर प्लेटफार्म नंबर एक पर राजधानी को रोका गया था। अन्य ट्रेनों पर टूंडला में कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें