आगरा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट मुकाबले में आगरा के दीपक चाहर और राहुल चाहर की गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में दोनों भाई राजस्थान की टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
दीपक टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। आगरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस मुकाबले का खास आकर्षण दोनों स्थानीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाए। राजस्थान की ओर से राहुल चाहर ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं कप्तान दीपक चाहर ने तीन ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। राजस्थान की टीम ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 172 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।