फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजस्थान पुलिस ने कुसमरा में दी दबिश

Mon, 26 Jun 2023 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। राजस्थान से एक युवती को गैर समुदाय का आरोपी अपने साथ ले गया। मोबाइल की लोकेशन पर पुलिस ने कस्बा में कुछ स्थानों पर दबिश दी। लेकिन युवक युवती के न मिलने के बाद पुलिस वापस लौट गई। सोमवार को राजस्थान के जिला सीकर क्षेत्र के खंडेला थाने से एक टीम कुसमरा पहुंची। वह लोग जनपद एटा के गांव सिमरई निवासी रिजवान के मोबाइल लोकेशन का पता लगाकर आए थे। बताया कि आरोपी राजस्थान से एक युवती को अपने साथ ले गया है। स्थानीय पुलिस के साथ कुछ स्थानों पर दबिश दी। लेकिन युवक युवती नहीं मिले। इसके बाद राजस्थान पुलिस खाली हाथ ही वापस लौट गई। संवाद
विज्ञापन

-
ससुर पर पीटने का आरोप
किशनी। गांव रंगपुर कैथौली निवासी पूजा ने थाने में तहरीर दी। बताया कि पति बाहर रह कर नौकरी करते हैं। वह ससुर व बच्चों के साथ गांव स्थित घर में रह रही है। ससुर बदन सिंह आए दिन गाली गलौज करते हुए मारते पीटते हैं। घर से निकालने की धमकी देते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें