बयाना-हिंडौन के बीच गुर्जर आंदोलन के कारण बाधित ट्रैक शुक्रवार को पांचवें दिन भी सुचारु नहीं हो सका। 18 यात्री ट्रेनों को बदले हुए मार्गों से गुजारा गया। पांच यात्री ट्रेनों कोटा देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून कोटा एक्सप्रेस, उधमपुर-कोटा एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस, कोटा-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को शुक्रवार को भी निरस्त करना पड़ा।
नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस, हरिद्वार बांद्रा फेस्टिवल एक्सप्रेस, इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस को बांदीकुई, जयपुर, सवाई माधोपुर रूट से गुजारा गया। गोल्डन टैंपल, पश्चिम एक्सप्रेस, मुंबई राजधानी को मथुरा, बीना, संत हीरदारामनगर, नागदा से होकर गुजारा गया।
मेवाड़ एक्सप्रेस को चंदेरिया, अजमेर, जयपुर तो वहीं अजमेर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, आसनसोल, भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस को जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर रूट, देहरादून कोट को रेवाड़ी, जयपुर सवाई माधोपुर, अवध एक्सप्रेस स्पेशल को भी आगरा फोर्ट से भरपपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर होकर निगाल गया। पुणे निजामुद्दीन, पश्चिम एक्सप्रेस व अगस्त क्रांति को नागदा, बीना, मथुरा होकर तो वहीं मेवाड़ एक्सप्रेस को रेवाड़ी, जयपुर, अजमेर होकर निकाला गया।