फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ सकते हैं राज बब्बर, आगरा में दिया बड़ा बयान

Mon, 28 Jan 2019 01:51 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संबोधित करते राज बब्बर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर आगरा में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि जनता चाहेगी तो वो फतेहपुर सीकरी से दोबारा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


राज बब्बर ने रविवार को सीकरी पहुंचकर हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। इसके बाद सामरा में हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना की। सोमवार को वो बटेश्वर पहुंचकर शिव मंदिर के दर्शन करेंगे।  

राजबब्बर ने सीकरी पहुंचकर पहले दरगाह पर चादरपोशी की। इसके बाद यहां आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि पीर औलिया या हनुमान किसी धर्म के नहीं होते वे सभी के होते हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

किसानों से किया यह वादा

उन्होंने कहा कि यह आलू उत्पादन का क्षेत्र है। वर्ष 2014 में सरकार ने किसानों को फसल की लागत मूल्य का डेढ़ गुना देने का वादा किया था। वर्ष 2019 में कांग्रेस सरकार आने पर आलू का समर्थन मूल्य एक हजार से 1200 रुपये रखा जाएगा।

कोल्ड स्टोरेज को बिजली सब्सिडी पर मिलेगी। राजबब्बर ने खुद को आगरा का बेटा बताते हुए दोहराया कि फतेहपुर सीकरी की जनता की इच्छा पर वे चुनाव लडे़ंगे। बता दें कि 2014 में राजबब्बर यहां से चुनाव लड़ चुके हैं।  

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर चादरपोशी के बाद सोमवार को बटेश्वर में जाकर शिव मंदिरों के दर्शन करुंगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बालकृष्ण शर्मा, राजीव जैन, तेजप्रकाश उपाध्याय, बंटी सिसौदिया, समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें