रैली निकालकर मतदान के लिए किया जागरूक
करहल। शनिवार को मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूकता को लेकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैरार शाहपुर के बच्चों ने रैली निकाली। जागरुकता रैली विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेश अवस्थी के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान लाउडस्पीकर बजाकर बच्चों ने ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की।
विद्यालय के शिक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है बल्कि वह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है मतदान ऐसा माध्यम है जो आपकी आवाज बन सकता है। मतदान करना सभी नागरिकों की मौलिक जिम्मेदारी है। सभी लोग अपनी ताकत को पहचाने और सात मई दिन मंगलवार को मतदान अवश्य करें। धर्मवीर सिंह चौहान ने बताया कि एक एक वोट लोकतंत्र के लिए आवश्यक है आपका एक वोट अमूल्य है इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर सभी को वोटर हेल्प लाइन नंबर 1950 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्रजेश शाक्य, संदीप शाक्य, अर्पित, अभिताभ, ईशु, रजत, पूर्ति, शिवानी, रश्मि मौजूद रहे।