भोगांव। नेशनल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चल रहे 7 दिवसीय विशेष शिविर में चौथे दिन स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर भविष्य में होने वाले जल संकट को लेकर लोगों को जागरुक किया। यातायात नियमों को मानने की बात कही। एसडीएम संध्या शर्मा भी मौजूद रहीं। पानी की बर्बादी रोकने के लिए एनएसएस के स्वयंसेवक हाथों में पट्टिकाएं लेकर कस्बा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। शिक्षा ज्ञान बढ़ाती है पानी जान बचाती है, पानी एक लाभ अनेक, सबूत तथा जल है तो कल है, आदि के नारे दिए। रैली कस्बा का भ्रमण करने के बाद वापस शिविर पर आकर समाप्त हुई। महाविद्यालय प्राचार्य एसके निमेश ने विश्व जल दिवस के बारे में जानकारी दी। कहा कि सभी को जल संरक्षण करना होगा, वरना आने वाले समय में जल संकट खड़ा हो सकता है। डॉक्टर अवधेश कुमार ने स्वयंसेवियों को जल संरक्षित करने की शपथ दिलाई। राजेश चौहान ने लोगों को हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने योजना के बारे में बताते हुए स्वयंसेवियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर राजकुमार कुमार, प्रोफेसर एमके आनंद, डॉक्टर फतेह सिंह, डॉक्टर आशुतोष मिश्रा, डॉक्टर आनंद मोहन, डॉक्टर कौशलेंद्र दीक्षित, प्रोफेसर सुशांत सिंह, डॉक्टर वंदना सक्सेना, डॉक्टर सीमा सक्सेना, वीणा राजपूत, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।