फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बारिश से आफत...सड़कों में हुए गड्ढे, यमुना के टापू पर फंसा किसान परिवार; हर ओर पानी ही पानी

Fri, 05 Sep 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लगातार दो दिन की बारिश से शहर की सड़कें फिर गड्ढों से भर गईं। हाल ही में निगम ने गिट्टी डालकर इन्हें भरवाया था लेकिन बरसात पानी बहाकर ले गई। अब निगम ने नए सर्वे और टेंडर का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
सड़कों में हुए गड्ढे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर लोगों की राह मुश्किल हो गई है। हाल ही में भरे गए गड्ढे की गिट्टी और मलबा बह गए। शहर की सड़कों पर फिर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। निगम प्रशासन टूटी सड़कों का सर्वे कराने के लिए बारिश थमने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले महीने लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने कई जगह गड्ढे में गिट्टी और मलबा भरा था। निगम ने गड्ढे को स्थायी रूप से भरने के लिए टेंडर निकालने की भी तैयारी कर ली थी। कोशिश यह थी कि तब तक अस्थायी रूप से गड्ढे भर दिए जाएं।
 

कुछ दिन लोगों की राह आसान भी हुई, लेकिन दो दिन की बारिश का पानी गड्ढे में भरी गिट्टी और मलबा बहा ले गया। अब फिर वही गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं। शहर की एमजी रोड, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, अवधपुरी, शाहगंज, बोदला, महर्षिपुरम रोड, आवास विकास सेक्टर एक, भावना एस्टेट, कमला नगर, जगदीशपुरा, कालिंदी विहार, दयालबाग रोड समेत कई क्षेत्रों में ऐसी दिक्कत है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि सभी सड़कों का नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। साथ ही गड्ढा भरने के लिए टेंडर जारी होने तक गड्ढे को गिट्टी और मलबे से भरा जाएगा।
 

बाढ़ का खतरा बढ़ा, नालों की टैपिंग में जुटा नगर निगम
यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से शहर में बाढ़ के खतरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। नालों के जरिये नदी का पानी शहर में न घुसे, इसे देखते हुए निगम ने नालों की टैपिंग शुरू कर दी है। एहतियाती तौर पर नालों के मुहानों पर पॉलिथिन लगाकर बालू से भरी बोरियां रखी जा रही हैं। कोशिश यह है कि नदी का जलस्तर बढ़े तो पानी नालों में बैक मार न सके। नगर निगम के अभियंताओं का कहना है कि नालों की टैपिंग से रिहायशी इलाकों में जलभराव को रोकने में मदद मिलेगी। अगर जलस्तर और बढ़ता है तो अतिरिक्त इंतजाम भी किए जाएंगे। 
 

सांसद और विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
बल्केश्वर के पार्वती घाट पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ एसडीएम सदर सचिन राजपूत और एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला भी रहीं।उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया गया। इस दौरान शिव शैलेंद्र, पार्षद पूजा बंसल, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद हरिओम बाबा गोयल, गिर्राज बंसल, श्री दीपक ढल, नवीन गौतम, प्रविंद्र जैन, कुमकुम उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

यमुना के टापू पर फंसे किसान परिवार का पुलिस ने बचाया
 यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ताजगंज क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाना के पास किसान का परिवार टापू पर फंस गया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सूचना शाम तकरीबन 6 बजे मिली। ताज सुरक्षा पुलिस प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी ने जल चौकी प्रभारी सेंसर पाल ढाका एवं मुख्य आरक्षी संजय कुमार को स्टीमर के साथ भेजा। 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी किसानों को परिवार सहित सकुशल निकाल लिया गया। इनमें रुस्तम, भीकम सिंह, उनकी पत्नी और 13 साल का बेटा शामिल थे। पुलिस की तत्परता पर लोगों ने धन्यवाद दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें