फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक बिगाड़ रहे यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर में ऑटो चालक यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। एक नहीं कई स्थानों पर आड़े-तिरछे खड़े होने वाले ऑटो से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में ईशन नदी तिराहा, क्रिश्चियन तिराहा, भांवत चौराहा, बड़ा चौराहा पर सुबह से लेकर शाम तक ऑटो और ई-रिक्शा चालक खुलेआम यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। जाम में फंसने से महिलाओं और युवतियों को परेशानी होती है। शहर में यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए तैनात किए जाने वाले ट्रैफिककर्मी पूरे दिन नजर नहीं आते हैं।
विज्ञापन


नगर में ऑटो तथा ई-रिक्शा चालकों के लिए स्थान तय किया जाना चाहिए। स्थान तय नहीं होने के कारण रोजाना जाम लगता है। स्थान तय होने से लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। आशू गुप्ता, दीपू गुप्ता, सुशील जैन, गुंजन जैन, विनय गुप्ता, रोहित अरोरा ने डीएम से स्थान तय कराने की मंाग की है। संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने के बाद ऑटो तथा ई रिक्शा चालकों के खड़े होने के लिए स्थान निर्धारित कराया जाएगा। ऑटो तथा ई रिक्शा खड़े होने से यातायात व्यवस्था नहीं बिगडने दी जाएगी। टे्रफिक कर्मियों की तैनाती वाले स्थानों पर मौजूदगी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें