वृंदावन पहली बरसात में बनखंडी महादेव के पास सीएससी चौराहे के पास नगर नगर निगम चौराहे पर रंगजी मंद
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। मानसून की पहली बारिश में ही श्रीबांकेबिहारी की नगरी की सड़कें ताल-तलैैया बन गईं। नालों का पानी सड़कों पर उफन आया। इससे नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।
बुधवार को मानसून की पहली बारिश का आगाज हुआ। 15-20 मिनट तो तेज बारिश हुई इसके बाद रिमझिम का दौर दिन भर चलता रहा। इससे नाले और नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। लोगों के कदम ठहर गए। इस अव्यवस्था से नगर निगम का मुख्य द्वार भी अछूता नहीं था। मुख्य गेट के आगे सड़क पर जलभराव हो गया। गौतम पाड़ा की सड़कों का भी यही हाल था। बांकेबिहारी जी को जाने वाले रोड पर नालों का पानी बहा। दाऊजी का तिराहा, सीएफसी क्षेत्र, मोतीझील क्षेत्र, गोपीनाथ बाजार, बांकेबिहारी बाजार की सड़कें ताल तलैया बन गईं।
धंस गई सड़कों की मिट्टी, पानी भरा
बुधवार को बारिश से श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों की मिट्टी धंस गई। आधे-अधूरे निर्माण के चलते लोगों का इन गलियों से निकलना दुश्वार हो गया। कहीं बिजली की केबिल बाहर आ गई तो कहीं बालू बह गई। सड़कों में गड्ढे हो गए।