फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से चंबल पहुंच मार्ग बना दलदल, वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। मंगलवार दोपहर हुई अचानक बारिश के बाद कस्बा क्षेत्र का चंबल घाट पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील हो गया। कीचड़ और फिसलन के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन मार्ग में फंस गए, जिन्हें लोगों की मदद से खींचकर पक्की सड़क तक पहुंचाया गया। बारिश के चलते मार्ग पर कीचड़ जमा हो जाने से आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानीका सामना करना पड़ा । स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग की स्थिति पहले से ही खराब थी, बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें