फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश ने बढ़ाई उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
सोमवार को आसमान में छाए काले बादल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कुछ देर हुई रिमझिम बारिश गर्मी से राहत तो नहीं दिला सकी, लेकिन उमस भरी गर्मी जरूर बढ़ गई है। दिन भर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए परेशान रहे। आसमान में छाए बादलों की मेहरबानी न होने से गर्मी लोगों को सताती रही।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। अचानक सुबह सात बजे तेज बारिश शुरू हुई। लोगों को लगा कि अब उन्हें गर्मी से राहत मिल जाएगी, लेकिन पांच मिनट में ही बारिश रुक गई। ऐसे में गर्मी से राहत तो नहीं मिली उल्टा उमस भरी गर्मी लोगों को सताती रही। दिन में फिर एक बार बारिश शुरू हुई।
चंद मिनट बाद ही बारिश थम गई। तापमान की अगर बात करें तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्स्यिस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस बना रहा। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें