फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव बना आफत

Sat, 10 Aug 2024 10:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भोगांव में बारिश के बाद जलभराव से होकर गुजरते वाहन।
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को पूरे दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दूसरी तरफ सड़कों से लेकर सरकारी भवनों तक हुआ जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। भोगांव क्षेत्र में अधिक बारिश होने से जलभराव सबसे अधिक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से ही मौसम ने करवट बदल दी थी। रात में रिमझिम बारिश होती रही। वहीं शनिवार को सुबह भी बौछार के साथ ही हुई। जिले भर में कभी धीरे तो कभी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इस बीच भोगांव क्षेत्र में जोरदार बारिश से हुआ जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया। नगर की मुख्य सड़क पर एक से दो फुट तक जलभराव हो गया। वहीं नगर की गलियों में भी जलभराव लोगों के लिए परेशानी कारण बना। निचले इलाकों में भवनों में भी पानी घुस गया। स्कूल से लौटने वाले बच्चे जलभराव के बीच से होकर ही अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन

सहकारी समिति परतापुर पर जलभराव से यहां आने-जाने वाले किसानों और स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ी। शाम तक बादल छाए रहने के साथ ही रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को कुल 21 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

धान की फसल के लिए वरदान है बारिश
एक तरफ जलभराव आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों के लिए मुसीबत बन गया है तो वहीं दूसरी तरफ खेतों में ये बारिश वरदान साबित हो रही है। जिले में बड़े पैमाने पर धान की रोपाई की जा चुकी है। ऐसे में बारिश होने से धान की फसल लहलहाने लगी है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि बारिश से धान की फसल में फायदा होगा।

14 तक छाए रहेंगे बादल, होगी बूंदाबांदी
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 14 अगस्त तक घने बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी फिलहाल लोगों को नहीं सताएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें