फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश ने पूरी कर दी धान किसानों की मुराद

Fri, 11 Jul 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में हो रही अच्छी बारिश ने धान किसानों की मुराद पूरी कर दी है। इन दिनों धान की रोपाई का काम तेजी से चल रहा है। लक्ष्य से अधिक रोपाई का अनुमान है। इससे अच्छी पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भरने से धान की खेती करने वाले किसानों को पौध रोपाई में आसानी हो गई है। अब उनको पौध रोपाई के लिए खेतों को भरने की जरूरत नहीं है। किसानों ने पौध तो पहले ही तैयार कर ली थी। अब वो रोपाई करने में जुटे हुए हैं। कृषि विभाग ने धान सीजन वर्ष 2025-26 के लिए 17300 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में जुलाई माह में लगभग 200 मिमी बारिश होती है। अब तक 125 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। धान की पौध की रोपाई जुलाई माह तक की जा सकती है। मौसम का साथ मिलने से किसान भी परिवार सहितरो पाई में जुटे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र ने बताया कि धान की खेती के लिए अच्छी बारिश हो रही है। इससे लक्ष्य से अधिक धान की रोपाई की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें