फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजनगरी में बारिश ने गहरे किए सड़कों के गड्ढे, पलट रहे वाहन, जाम से जूझ रहे लोग

Mon, 10 Oct 2022 06:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पांच साल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन सड़कों की सूरत नहीं बदली। इस बारिश में गड्ढे और गहरे हो गए हैं। 
विज्ञापन
आवास विकास सेंटर पार्क रोड पर गड्ढे में फंसा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सालभर से जर्जर पड़ी सड़कों के जख्म तीन दिन की बारिश में नासूर बन गए हैं। बारिश ने सड़कों पर हादसों के गड्ढों को और गहरा कर दिए हैं। एमजी रोड-2 करीब तीन किमी ध्वस्त पड़ी है। शहर में 40 से अधिक सड़कें जर्जर हाल हैं। गड्ढों के कारण एक तरफ वाहन पलट रहे हैं, दूसरी तरफ लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पथौली तिराहा से जयपुर हाईवे को आगरा-दिल्ली हाईवे तक जोड़ने वाली 100 फुट वायु विहार रोड जानलेवा हो गई है। एक किमी की सड़क पर 200 से अधिक गहरे गड्ढे हैं। बारिश के बाद पानी भरने और फिर इनसे होकर ट्रक व डंपर निकलने से गड्ढे तीन से चार फुट तक चौड़े व दो फुट तक गहरे हैं। यहां जरा सी चूक हादसे में बदल सकती है। 

शास्त्रीपुरम में सड़क पर डेढ़ फुट गहरे गड्ढे हैं, जो पानी भरने से दिखाई नहीं दे रहे। अचानक वाहनों का पहिया जाने पर कमर तोड़ झटका महसूस हो रहा है। एमजी रोड-टू मारुति एस्टेट चौराहे से बोदला तक ध्वस्त पड़ी है। यहां दो किमी सड़क एक साल से जर्जर है। चार बार खुदाई के बाद मरम्मत नहीं होने से गड्ढों में वाहन पलट रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 करोड़ हो चुके हैं खर्च

लोक निर्माण विभाग पिछले पांच साल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है, लेकिन सड़कों की सूरत नहीं बदली। विभिन्न मार्गों पर करीब 400 किमी लंबाई में सड़कें खराब हैं। इधर, शहर में 100 किमी से अधिक सड़कें सीवर, गंगाजल, बिजली, गैस लाइन के कारण खुदाई से जर्जर पड़ी हैं। इनकी मरम्मत के नाम पर लीपापोती की पोल बारिश में खुल रही है।
  • पथौली तिराहा से 100 फुट वायु विहार रोड। 
  • सीओडी चौराहा से राम नगर पुलिया तक।
  • मारुति एस्टेट चौराहा से बोदला चौराहा तक।
  • वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी चौराहा तक।
  • लोहामंडी, किशोरपुरा से बोदला चौराहा तक।
  • सेक्टर-12 मोड़ से सेक्टर-4 पुलिस चौकी तक।
  • शमसाबाद रोड पर मारुति सिटी तक। 
  • वजीरपुरा में पालीवाल पार्क के मोड़ तक।
  • रेलवे फाटक से रुई की मंडी चौराहा तक। 

जल्द शुरू होगी मरम्मत

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू होगी, बारिश रुकने का इंतजार है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। जिन विभागों ने सड़कें खोदी हैं, वही इसकी मरम्मत भी कराएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें