फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज हवा के साथ हुई बारिश किसानों के खेतों में बिछने लगीं फसलें

Sat, 22 Mar 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को दोपहर बाद जिले का मौसम अचानक बदल गया। बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश हुई तो किसानों के खेतों में खड़ी फसलें खेतों में ही बिछने गईं। शनिवार को सुबह मौसम साफ था जैसे जैसे ही 11 बजे मौसम का मिजाज बदलने लगा। दिन में कई बार बादल छाए और फिर धूप निकली। लेकिन शाम होते ही अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान हुआ। गेहूं और सरसों की फसल खेतों में बिछ गई। देर रात तक बादल छाए हुए थे। किसान परेशान है कि यदि और अधिक बारिश होती है तो गेहूं की फसल की पैदाबार में भारी नुकसान होगा। किसान राधेश्याम का कहना था कि अब बारिश की किसान को किसी प्रकार से जरूरत नहीं है। यदि बारिश होती है तो किसान की फसल में भारी नुकसान होगा। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें