फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से दीवार गिरी, तीन बच्चों सहित आठ लोग घायल

विज्ञापन
थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ गांव में तेज आंधी से गिरी दीवार के बाद कमरे में पड़ा मलवा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। शनिवार शाम तेज आंधी-बारिश होने के कारण नारखी के गढ़ी लोकी के साथ शहरी क्षेत्र में दीवार गिरने के कारण आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर ले गए।
विज्ञापन

बदले मौसम के बीच आंधी-बारिश से थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम गढ़ी लोकी में दीवार गिरने के कारण ब्रजेश कुमार पुत्र वीरपाल, अमृती देवी पत्नी राम सिंह एवं मनीष कुमार पुत्र ब्रजेश कुमार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर वापस ले गए।
दूसरी ओर थाना उत्तर के मोहल्ला कबीरनगर (भगवान नगर) गली नंबर दो निवासी राकेश कुमार (30) पुत्र तेज पाल सिंह का मकान बन रहा था। मकान की शटरिंग खोलने के दौरान दीवार गिरने के कारण राकेश कुमार के साथ धर्मेद्र कुमार (25) पुत्र सुघर सिंह घायल हो गए। जानकारी होते ही क्षेत्रीय लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं थाना उत्तर के मोहल्ला ककरऊ में तेज आंधी से दीवार गिरने के कारण पड़ोसी बाहबुद्दीन के घर में मौजूद शहनाज (सात), सोनियां (पांच) व मंतशा (दो) के चोट लग गई। मामूली रूप से घायल होने के कारण उनको प्राथमिक उपचार मोहल्ले में दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें